रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर स्थित बलाई गांव बाजार का उपजिला अधिकारी मिहीपुरवा अश्वनी कुमार पांडे ने भ्रमण कर आगामी त्योहारों के तहत खाद्य पदार्थ एवं दवा की दुकानों का निरीक्षण किया तथा किराना, मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं के बिकने की पूर्णत: पाबंदी लगाते हुए सभी को निर्देशित किया तथा मिलावटी सामान त्यौहार के दौरान बेचने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं l इस दौरान उप जिलाधिकारी ने नोमेस लैंड के बीच भारत नेपाल आने जाने वाले लोगों से बातचीत की तथा उन्हें सुरक्षा कर्मियों द्वारा चेक किया एवं सभी को आगामी त्योहारों पर सतर्क रहने एवं शराब एवं अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी लगाते हुए सभी को सख्त हिदायत दी । इस दौरान एसडीएम के साथ एसएसबी के जवान एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।