Qutub Ansari / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 82

सकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l नानपारा में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा स्काउट गाइड के प्रभारी श्री अनुराग श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई और कैंपिंग, क्राफ्ट, भोजन बनाना,फूड प्लाजा,दल अभिलेख, प्राथमिक चिकित्सा, सिग्नलिंग, शारीरिक चिकित्सा,व कैंप फायर का आयोजन दिन में प्रादेशिक सहायक संगठन कमिश्नर राकेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। रात्रि में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनिल मदेशिया जिला सचिव राजेश सिंह व कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर पोद्दार व स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा व स्काउट प्रशिक्षक कल्लन इदरीस सहित समस्त विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन