एम अरशदबहराइच ( रूपईडीहा )। थाना रूपईडीहा पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि उप निरीक्षक शिवेश कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी बाबागंज, उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी सीतापुरवा, हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार मौर्य, अभिषेकधर द्विवेदी, कांस्टेबल सत्यम सोनी व जयचंद गौड़ की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने ग्राम सहजरामपुरवा से पहले रामपुरवा जाने वाली रोड के पास बगीचा में घेराबंदी कर सुभाष उर्फ खजुलहे पुत्र बहोरी निवासी सहजरामपुरवा दाखिला सोरहिया उम्र लगभग 22 वर्ष और शिवकुमार सोनकर उर्फ लल्ला पुत्र गोपाल सोनकर निवासी बक्शीगांव दाखिला माधवपुर निदौना उम्र लगभग 18 वर्ष को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों के पास से चोरी गया माल बरामद किया, जिसमें एक पीतल का फूल का बटुला मय ढक्कन, एक तशला, एक गगरा, एक थाली, एक लोटा तथा एक मोटरसाइकिल शामिल है। बरामदगी के उपरांत दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सदर बहराइच भेज दिया।