कौशलेंद्र पाण्डेबाबागंज/बहराइच l क्षेत्र में अबीर- ग़ुलाल के साथ लोगों ने धूमधाम से खेली होली। सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र में होली का त्यौहार पूरे उत्साह-उमंग और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।गांव-गली और क़स्बो में सुबह से ही होली मनाने वालो की भीड़ उमड़ने लगी।जो देर शाम तक चलता रहा।
रामनगर मोड़, चरदा तिराहा बाबागंज, पुरानी बाजार मोड़, चकिया मोड़, राम लीला चौराहा रूपईडीहा, चरदा समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए एक दूसरे पर रंग, ग़ुलाल और अबीर लगाकर होली पर्व का आनंद लिया। ग्राम प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज डॉ हरीशचंद उर्फ़ बंटू भैया, युवा नेता दिग्विजय सिंह राणा, पूर्व प्रधान हरीश वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी हरिराम पाठक, हरीराम आर्य, मंडल अध्यक्ष महराजदीन वर्मा समेत दर्जनों लोगों ने प्रमुख चौक-चौराहे पर एक दूसरे कों गले मिलकर होली की शुभकामनायें दी। छोटे बच्चों में होली कों लेकर विशेष उत्साह देखने कों मिला।
होली और जुमे की नमाज कों सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कोतवाल दद्दन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये थे।क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस दौरान चौकी इंचार्ज बाबागंज अनिल यादव, उपनिरीक्षक जीतेन्द्र यादव, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद आरक्षी आलोक शुक्ला, भीष्म यादव सहित दर्जनों पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते देखे गए।