एम अरशदरूपईडीहा/बहराइच। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। इसी क्रम में रूपईडीहा पुलिस टीम,एसएसबी व पीएसी बल ने संयुक्त रूप से भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त की और चेक पोस्ट पर आने जाने वालों की सघन तलाशी ली। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है । सीमा क्षेत्र में चल रही इस सतर्कता अभियान के तहत पैदल गश्त के साथ-साथ वाहनों की भी गहन चेकिंग की जा रही है । साथ ही ये भी बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।