Qutub Ansari / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 105
बहराइच ( रूपईडीहा )। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना रूपईडीहा के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के साथ साथ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना परिसर से किया गया, जहां से सभी लोग चकिया मोड़ तक पहुंचे और वापस थाना रूपईडीहा पर आकर समापन हुआ। इस अवसर पर लोगो ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में भी लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश की एकता की नींव रखी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की अखंडता और सद्भाव को बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत रूपईडीहा के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, रतन अग्रवाल, संजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, गुड्डु मदेशिया, विजय कुमार गुप्ता, मनोज प्रजापति, संतोष वर्मा, अजय कुमार, प्रमोद गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन