Qutub Ansari / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 135
बहराइच ( रिसिया )l देश के लौह पुरुष और भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती आज पूरे उत्तर प्रदेश में श्रद्धा और जोश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना रिसिया में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिकों, छात्र-छात्राओं,और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, थाना प्रभारी श्री करुणाकर पांडेय ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की, पुलिस चौकी रिसियामोड़ से थाना रिसिया तक आयोजित यह दौड़ एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक बनी। सुबह-सुबह रिसिया की सड़कों पर देशभक्ति के नारे गूंज उठे। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के उद्घोष के बीच स्कूलों के छात्र-छात्राएं, पुलिस अकादमी के ट्रेनी, और आम नागरिक दौड़ में शामिल हुए। 31 अक्टूबर को हर वर्ष देशभर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह, दौड़ और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की शपथ लेते हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन