Qutub Ansari / Sun, Aug 11, 2024 / Post views : 77
विशेश्वरगंज/बहराइच l जलजीवन मिशन के तहत क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में पाइप डालने का कार्य किया गया है। सड़कों की खुदाई कर ठेकेदारों ने पाइप तो डाल दिया ,लेकिन नियमानुसार सड़कों की मरम्मत नही करवाई । बरसात शुरू होने पर चौपट हुई सड़के आवागमन को पूर्णतः बाधित कर लोगों को दिक्कत दे रही है। बड़ी समस्या क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरौना में हो रही है,जहां पाइप डालने के बाद जो वाटर कनेक्शन दिए गए वे जगह जगह लीक कर रहे है l पानी के रसाव से चौपट हुई सड़क तब और बदहाल हुई जब हाल ही विकास विभाग से बनी नाली भी अपना काम नही कर पा रही है। ग्रामीण जल निकासी के लिए जगह जगह नाली बनाकर पानी निकालने का प्रयास कर रहे है।मिशन के अधिकारी इस मामले पर पल्ला झाड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन