Qutub Ansari / Sat, Aug 24, 2024 / Post views : 82
जरवल/बहराइच। लखनऊ से गोण्डा की तरफ जा रही ट्रेलर गाडी अनियंत्रित होकर जरवलरोड के तूफानी चौराहे पर काली मन्दिर की दीवाल से टकरा गई। सडक दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और छः लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ गोण्डा मार्ग पर लखनऊ से गोण्डा की तरफ जा रही ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर जरवलरोड के तूफानी चौराहे पर विद्युत पोल तोडते हुए काली मन्दिर की दीवार से टकरा गई। ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से मस्तराम (28)पुत्र मोतीराम निवासी नत्थनपुर कैसरगंज व अदिति (7) पुत्री हरी लाल निवासी कोनहटा करनैलगंज गोंडा की घटना स्तर पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घायल नंगू पुत्र लल्लन निवासी परसा, अशोक पुत्र धर्म दत्त निवासी पचमरी कर्नलगंज , सुनील पुत्र रामखेलावन बसंतपुर गोंडा, बेबी पुत्री हरी लाल निवा कोनहटा कर्नलगंज, पप्पू गुप्ता पुत्र सुंदरलाल,अलीनगर जरवलरोड, शहजादी पुत्री अजमेरी निवासी परसा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। सामुदायिक स्वास्थ्य मुस्तफाबाद के अधीक्षक डॉक्टर कुंवर रितेश ने बताया कि नंगू और अशोक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज डाक्टर विनोद अग्रहरि, डाक्टर अशोक सिंह व डाक्टर अवनीश गुप्ता की देखरेख में किया जा रहा है।
अतिक्रमण बना हादसे का कारण जरवल। जरवल रोड तूफानी चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक से अरुण होटल तक नेशनल हाईवे पर ठेला आदि लगाकर वह सड़क तक मिटटी भराई कर अतिक्रमण कर लिया जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिसके चलते आए दिन छुटपुट घटनाएं होती रहती हैं l पुलिस की निष्क्रियता से अक्सर जाम की स्थित बनती रहती है कई बार छोटे-मोटी घटनाओं पर पुलिस द्वारा संज्ञान न लेने से आज बड़ी दुर्घटना घटित हो गई l भविष्य में संज्ञान लेकर अतिक्रमण न हटाया गया दोबारा घटना से इनकार नहीं किया जा सकता l
विज्ञापन
विज्ञापन