Qutub Ansari / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 124
अशोक सोनी

जरवल/बहराइच। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया है। जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित संजय सेतु घाघराघाट पर बाइक सवार जयंकर ग्यानी (19) पुत्र संतराम निवासी तौकलपुर गण्डारा कैसरगंज को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। सूचना पर जरवलरोड पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद पहुंचाया,जहां इमरजेंसी चिकित्सक डा.रहमतुल निशा ने सडक दुर्घटना में घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।
बौण्डी थाना क्षेत्र में हुई सडक दुर्घटना में घायल रामदेव (33) पुत्र रामलाल निवासी नदवल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में घायल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एम्बुलेंस चालक युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचा,जहां इमरजेंसी चिकित्सक डा.रहमतुल निशा ने रामदेव को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया मृतकों के शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन