Qutub Ansari / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 85
सिराज अली कादरी
कैसरगंज/बहराइच l नग
र पंचायत कैसरगंज के ग्राम ऐनी में दादा मियां के उर्स के मुकद्दस मौके पर मुंबई से तशरीफ़ लाए मौलाना मुफ्ती शाकिर नूरी ने अपने तकरीर में कहा कि मजहबे इस्लाम भाईचारे प्यार मोहब्बत का पैगाम देता है l नफरत आपस में दुश्मनी रखने से इस्लाम धर्म मना फरमाता है l औरतें पर्दे में रहने वाली खातून है l इसके लिए मजहबे इस्लाम ने पर्दे की दरमियां रहने का हुक्म देता है l बेपर्दा घूमने से मजहबे इस्लाम कटाई किसी भी सूरत में इजाजत नहीं देता है l सभी मजहब के लोग सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहे यह संदेश देता है l किसी भी धर्म का अपमान करना किसी भी ग्रंथ में नहीं लिखा है l सभी लोग इंसान हैं l इसलिए इंसानियत का तकाजा होना चाहिए l यही पैगाम इस्लाम धर्म ही नहीं दुनिया के जितने भी धर्म है सभी धर्म देते हैं l आपसी भाईचारा प्यार मोहब्बत को बरकरार रखकर जिंदगी जीने का तरीका और सलीका बनाएं रखना यह इंसानियत का पहला स्टेप है l लोगों को बुराइयों से दूर रखना अच्छे कर्तव्यों के प्रति लोगों का रुझान पैदा करना l अच्छे इंसान होने की अलामत है l दादा मियां के उर्स के मौके पर तमाम नात खा शायरे इस्लाम व उलमाए किराम तशरीफ़ लाए l इस मौके पर मौलाना मुफ्ती शाकिर नूरी सुन्नी दावत-ई-इस्लामी मुंबई से तशरीफ़ लाए बहराइच से शायरे इस्लाम शब्बीर मसूदी , मौलाना शमसुद्दीन कादरी , मौलाना रिजवान अहमद मिस्बाही, मौलाना सुब्हान साहब ग्राम ऐनी कमेटी के जिम्मेदार हज़रात ने बढ़कर मैनेजमेंट करने में अहम भूमिका निभाई l
विज्ञापन
विज्ञापन