कृष्णा पाण्डेमिहींपुरवा/बहराइच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 10 अप्रैल दिन गुरुवार को दोपहर 1:00 से रामोत्सव धर्म जन जागरण यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हिंदू नव वर्ष के साथ ही राम उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम उत्सव धर्म जन जागरण यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संत श्री रविशंकर जी महाराज गुरु भाई पंचवटी श्री सीताराम आश्रम तथा पूज्य संत श्री विष्णु देव आचार्य सनातन धाम पीठाधीश हनुमंतपुरम बहराइच तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड ,विधायक सरोज सोनकर, प्रतिनिधि आलोक जिंदल, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सौरभ वर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही क्षेत्र के राम भक्त व प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है जल्द ही कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।