Qutub Ansari / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 128
बहराइच ( रूपईडीहा )। रूपईडीहा का सबसे प्राचीन चौक कहा जाने वाला रामलीला चौराहा अब नए रंग रूप में चमकने जा रहा है। नगर सृजन योजना के तहत यहाँ आकर्षक रामलीला चौक का भव्य निर्माण शुरू हो गया है। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस चौक में वैष्णव संप्रदाय का रामनामी तिलक प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जाएगा, जो क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ, जिसके साथ ही निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के प्रतिनिधि डॉ. अश्वनी वैश्य, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संजय बंसल, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संरक्षक विजय मित्तल, रतन अग्रवाल, नोडल अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन