एम अरशदरुपईडीहा/बहराइच। एकल विद्यालय के तत्वावधान में देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर में राम था प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नानपारा पीके सिंह ने अपने संबोधन में धर्म,समाज सुधार एवं जनजागरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रभाग व्यास दुर्गेश कुमार ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 जिलों से प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव-गांव राम कथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंचल व्यास श्रवण कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर संघ विचारक, पर्यावरणविद, शिक्षक, समाजसेवी तथा एकल विद्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। एसपी सिंह के द्वारा कार्यक्रम का समापन सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार के सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न हुआ।