Qutub Ansari / Sat, Aug 10, 2024 / Post views : 81
नानपारा तहसील/बहराइच। इंडो नेपाल सीमा से सटे पडोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज महानगर में आज बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक विरोध प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों का उल्लंघन है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालें ताकि वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की जा सके और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। ज्ञापन में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को समाप्त करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने शांति और सहिष्णुता की अपील करते हुए कहा कि हर धर्म और समुदाय को सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन