Qutub Ansari / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 96
बहराइच। आगामी त्योहारों को लेकर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आगामी होली त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अभियान अभियान चलाया गया। लक्ष्मी दुग्ध भण्डार, कानूनगोपुरा दक्षिणी के प्रतिष्ठान से पनीर, इकबाल किराना स्टोर, केवानागंज से जीरा साबूत, यासीन ट्रेडर्स, केवानागंज से सौंफ एवं कालीमिर्च साबूत, गुरुदीप सिंह परचूनिया, गुलामअलीपुरा, स्टेशन रोड के प्रतिष्ठान से राइस पापड, भूजिया नमकीन, आयूष ट्रेडर्स, केवानागंज से जीरा, कालीमिर्च, सी०पी० मिल्क एण्ड फूड प्रोडक्ट्स प्रा०लि० व किशन इण्टरप्राइजेज, विशुनपुर राहू, हाजी विलायत रोड से मिश्रित दूध के क्रमशः एक-एक नमूनें संग्रहीत किये गये। नमूनों को खाद्य विश्लेषक को जांच हेतु प्रेषित किया गया है। नमूने फेल होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। टीम ने 10 नमूनें संग्रहित किये है,जिससे मिलावट खोरों में हडकंप मचा हुआ है।टीम ने बताया कि मिलावटखोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन