Qutub Ansari / Sat, Nov 9, 2024 / Post views : 81
सकील अंसारी 
नानपारा/बहराइच l नगर के राहत जनता इंटर कॉलेज में राहत डे का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे l इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अरशद खान, प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश चौधरी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मुख्य अतिथि ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राहत अली खाँ पत्रकार के बारे में बताया की राहत साहब न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता हैं l उन्होंने बच्चों को सन्देश दिया कि वह भी अपने जीवन के मार्ग पर चलकर अपना और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर सपा महासचिव जफ़रउल्ला खां बंटी, पूर्व नपा अध्यक्ष नशीबुन निशां, अपना दल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ वर्मा, मुज्तबा अली खान ,नानपारा जिला बनाओ समिति के केशव पांडे आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन