फैजानबहराइच ( कैसरगंज )। अगापुर निवासी हरीराम के बच्चे की जान पर खतरा बन चुकी मोहन डायग्नोस्टिक सेंटर की कथित गलत रिपोर्ट का मामला अब जांच प्रक्रिया की सुस्ती और पारदर्शिता पर उठे सवालों के कारण चर्चा में है।
शिकायतकर्ता हरीराम व उनके सहयोगी प्रेम कुमार सिंह ने जांच के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच डॉ. अनुराग वर्मा से हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप साझा की है, जिसमें जांच प्रक्रिया की गंभीर अनियमितताएँ उजागर होती प्रतीत हो रही हैं।
ऑडियो में शिकायतकर्ता बार-बार यह प्रश्न उठाते हैं कि “क्या बिना घटनास्थल पर आए, बिना शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किए जांच पूरी की जा सकती है?”
“क्या जांच अधिकारी को यह ज्ञात नहीं कि मेडिकल लापरवाही के मामलों में मौके का निरीक्षण और बयान दर्ज करना आवश्यक होता है?”
जवाब में जांच अधिकारी यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि वे “घटनास्थल पर आकर देखेंगे।”
हालाँकि दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और न ही बच्चे के माता-पिता का बयान लिया है।