Qutub Ansari / Fri, Nov 15, 2024 / Post views : 108

जरवल/बहराइच। जरवल कस्बा के लखनऊ - बहराइच हाईवे पर बालाजी स्वीट के सामने खड़ी बाइक उठ गई लेकिन अभी तक चोरों का आता पता नहीं है आखिर चोरों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही एक बड़ा सवाल है, जिस कारण लोगो का अब पुलिस प्रशासन पर भी उगलिया उठ रही है। बताते चले की अंकित कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मो० तमोली टोला,जरवल लखनऊ बहराइच हाइवे पर बाला जी स्वीटस के पास एक पान मसाला की गुमटी रख कर अपना व्यवसाय कर रहा है। पीड़ित के एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लास UP40 AV6394 थी। जो प्रतिदिन अपनी दुकान (गुमटी) के पास खड़ी करता था। प्रतिदिन की तरह दिनांक 5 नवंबर दिन मंगलवार को भी उसी स्थान पर मोटर साइकिल खड़ी करके अपने दुकान पर व्यस्त हो गया। लगभग सायं 8.30 बजे तक गाडी अपने स्थान पर खड़ी थी। इसके बाद रात्रि 10.00 बजे जब अपनी दुकान बन्द करके घर जाने लगा तो देखा कि उसकी गाड़ी अपने स्थान से गायब थी। उसने इधर उधर गाडी की खोज भी किया। परन्तु गाडी का पता नहीं चला पीड़ित ने थाना जरवल रोड में FIR भी दर्ज कराया गाड़ी चोरी हुए 10 दिन हो गए लेकिन चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन