संतोष मिश्रानानपारा तहसील, बहराइच।
बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओ पर हो रहे हमलों के विरोध में भारत नेपाल सीमा के रुपईडीहा नगर में हिंदू संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया। नगर के रामजानकी मंदिर से रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए सेंट्रल बैंक पर जाकर सम्पन्न हुई। सेंट्रल बैंक चौराहे पर रैली को सम्बोधित करते हुए डॉ सनत कुमार शर्मा, महंत भगवानदास, विवेक शुक्ला आदि ने बंगलादेश में हिदुओ पर हो रहे अत्याचार को अविलंब रोकने की मांग को लेकर एक ज्ञापन रुपईडीहा पुलिस को सौंपा। इस रैली में रामजानकी मंदिर के महंत भगवानदास, विवेक शुक्ला, नरेंद्र मदेशिया, रिंकू अवस्थी, बलराम मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, राम नरेश बरनवाल, योगेंद्र शर्मा, शैलेश जायसवाल आदि शामिल रहे।