Qutub Ansari / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 48
रुपईडीहा/बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा के लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज के सामने वाली सड़क की जर्जर हालत से स्थानीय लोग त्रस्त हैं। डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी डूडा ने कई महीने पहले सड़क की नापी पूरी कर ली थी लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश में सड़क कीचड़मय हो जाती है जिससे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्थानीय निवासियों चंदन पाठक, कुलदीप शर्मा, रंजीत कुमार, प्रीति शर्मा, मंजू निषाद, फूलमती, पूजा देवी, बिंदु शर्मा, पार्वती, पूनम देवी, जमीरून, सायरा बानो, सावित्री, उर्मिल देवी और जूली आदि ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण बारिश में लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि डूडा के स्थानीय अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई लेकिन केवल आश्वासन मिला। क्षेत्रवासियों ने डूडा के वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो और लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन