फैजानफखरपुर/बहराइच। रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र प्रेम का पर्व है। जहां बहनें भाईयों को राखी बांध कर उनके दीर्घायु सुख समृद्धि की कामना करती हैं वहीं भाई भी बहनों को उनकी रक्षा व कुशलता का वचन देते हैं। पर्व के मौके पर इसी परंपरा को प्रगाढ़ करते हुए रविवार को एकल अभियान विद्यालय परिवार की महिला आचार्याें ने फखरपुर थाना परिसर में पहुंचकर पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी व मिठाई खिलाई। पुलिस जवानों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। एकल विद्यालय परिवार संच फखरपुर की ओर संच प्रमुख आरती पाल के साथ लक्ष्मी, स्वाती पाठक, शांती, संजू देवी, निधि समेत अन्य बहनों ने थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह व मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी। एसओ व पुलिसकर्मियों ने सभी आचार्या बहनों को उपहार देकर स्वागत किया व रक्षा का संकल्प व्यक्त किया । इस मौके पर एस एस आई बिंदेश्वरी यादव उपनिरीक्षक महेश ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना तथा एकल अभियान फखरपुर समिति अध्यक्ष अजय चौधरी, प्रशिक्षण प्रमुख संतोषी, रामसेवक, इंद्रपाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।