सिराज अली कादरीबहराइच ( कैसरगंज )l कैसरगंज कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई की राष्ट्र की एकता अखंडता को हम सभी लोग बरकरार रखेंगे राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है सबसे पहले हम सभी लोगों के लिए राष्ट्र प्रथम है l तमाम मुद्दों पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने तमाम पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई l इस मौके पर कैसरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र, महिला सब इंस्पेक्टर, एस एस आई आनंद सिंह, महिला आरक्षी एवं कैसरगंज थाने की पुलिस के जवान भारी संख्या में इस कार्यक्रम के मौके पर मौजूद रहे l