Qutub Ansari / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 95
नानपारा/बहराइच l आगामी त्यौहारों होली एवं ईद को लेकर मंगलवार शाम को कोतवाली परिसर में प्रशिक्षु सी.ओ प्रियंका यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने शासन के दिशा निर्देशों के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने में प्रशासन का सहयोग किये जाने की बात कही ।
क्षेत्राधिकारी प्रियंका यादव ने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाए जाने को कहा। होली समिति के लोगों ने रंग के दिन वाहनों के प्रवेश तथा तेज रफ्तार वाहनों को लेकर अपनी समस्या बताई इस मौके पर होली समिति के अध्यक्ष अतुल जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष रेखा पांडेय, नेपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, छत्रपाल वर्मा, राजेश प्रधान, अक्षत त्रिवेदी, अनिल पांडेय, मोहम्मद अरशद ,वली अहमद मुनव्वर, पिंटू,, नदीम चौधरी, फजल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन