Qutub Ansari / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 163
बहराइच ( मिहींपुरवा )। बहराइच उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही शुक्रवार की दोपहर में भरथापुर गांव पहुंचे उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया राज्य मंत्री सुरेश राही ने भरथापुर गांव पहुंचकर गांव में हुई नाव दुर्घटना से पीड़ित परिवारों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है ग्रामीणों की विस्थापन की समस्या जल्द दूर की जाएगी पीड़ितों का हर संभव मदद होगा इसके उपरांत व सीतापुर के लिए प्रस्थान कर गए। भरथापुर नाव दुर्घटना मामले में लापता लोगों के परिवार से मिलने वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश को देने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही भरतपुर गांव पहुंचे जहां जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक डीएफओ कतर्निया घाट व प्रशासनिक अमला उनके साथ मौजूद रहा राज्य मंत्री ने अपने बयान में कहा की भरथापुर गांव की विस्थापन भीम 29 अक्टूबर को शासन में पूरी हो गई इसी बीच में बड़ा हादसा हो गया गांव के लोगों ने मंत्री के सामने रोते हुए लापता लोगों की तलाश करवाने तथा यहां से विस्थापन करने की अपील की राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि नए साल के पहले विस्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन