Qutub Ansari / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 79
कृष्णा पाण्डे
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया मे पिछले कई वर्षो से लगातार घाघरा नदी के बाढ़ के चलते सड़को की स्थति बहुत ही जर्जर हो चुकी है और कई गाँव मे बिद्युत आपूर्ति की भी व्यवस्था नही है जिससे छेत्रीय ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों की समस्याओ को देखते हुए ग्राम प्रधान गुड्डी देवी और प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद के द्वारा उप जिला अधिकारी मोतीपुर संजय कुमार को ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया मे खराब सड़क मार्ग और बिद्युत व्यवस्था न होने के चलते ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने ने बताया की ग्राम सभा मे धनिया बेली चौराहा से सम्पति पुरवा और सम्पति पुरवा चौराहा से धर्म पुर रेतिया पुल तक आर सी सी सड़क मार्ग का निर्माण होना अत्यंत आवशयक है l इसके साथ साथ ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया के ही धर्मपुर रेतिया सुरेश के खेत से रामपुर रेतिया वन चौकी तक और रामपुर रेतिया मे गोबरे के घर से जाहिद के घर तक सड़क मार्ग का निर्माण होना आवशयक है। इसके साथ साथ ग्राम पंचायत सम्पतपुरवा मे लगभग 2000 हजार ब्यक्ति निवास करते है इसके साथ ही राम पुर रेतिया की भी आबादी लगभग 3000 ब्यक्तियों की है लेकिन गाँव मे बिद्युत सेवाए नही है जिसको लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उप जिलाधिकारी मोतीपुर द्वारा जल्द से जल्द समस्याओ के निराकरण हेतु अवशासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन