Qutub Ansari / Wed, Sep 18, 2024 / Post views : 103
नानपारा तहसील/बहराइच। संकुल जमुनहा बाबागंज के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कन्हैयालाल पुरवा में किया गया। संकुल प्रभारी करुणा कृष्ण श्रीवास्तव की देख-रेख में आयोजित इस बैठक में शिक्षक-शिक्षकाओं द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तरीय शिक्षण योजना एवं टीएलएम का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य हासिल करने की कार्य योजना तथा विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, प्रति विद्यालय से 10 छात्र-छात्राओं के नवोदय फॉर्म प्रगति, इंस्पायर अवार्ड फॉर्म, सत्र परीक्षा 2024 एवं सतत विकास हेतु विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए करुणाकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी शिक्षक साथी बैठक में प्राप्त जानकारियों का समय्क प्रयोग करते हुए बच्चों के चतुर्दिक विकास में भागीदार बनेंगे। बैठक में संकुल शिक्षक नवनीत कुमार प्रेमी, अब्दुल कदीर,आनंद आर्या, रजनीश दुबे तथा शिक्षक विनोद गिरि, जीतेन्द्र शर्मा, वैभव सिंह विशेन, अजय मिश्रा, अरविंद कौल, कैलाशनाथ वर्मा, विनय सिंह, सत्यभानु पटवा, गीता देवी, पूजा मिश्रा, पवन गुप्ता सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन