Qutub Ansari / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 83
रईस खान
मिहींपुरवा/बहराइच l शासन के आदेशानुसार जिला अधिकारी बहराइच मोनिका रानी एवं मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों पर तिरंगा लहराने तथा तिरंगा पद यात्रा निकालने के तहत आज मिहीपुरवा खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह एवं सहयक विकास अधिकारी पंचायत अशफाक अहमद के द्वारा सभी ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम प्रधानों को समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा को वितरण किया गया तथा सभी से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे का वितरण करने का निर्देश दिया है l इसी की जोर-शोर से तैयारी पूरे विकासखंड में चल रही है इस दौरान सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत प्रधान झंडा लेकर अपने-अपने गांव में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन