Qutub Ansari / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 101
नानपारा/बहराइच l नानपारा कोतवाली के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में शुक्रवार सुबह एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव सरयू नहर के पास पड़ा मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवती की उम्र लगभग से 25 वर्ष आंकी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि शव का सिर गायब है, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या कहां की गई और शव यहां कैसे पहुंचा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें ऑनर किलिंग, आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण की संभावना भी शामिल है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को युवती की पहचान के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन