Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 108
क़ुतुब अंसारी

बहराइच l पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र ने पैरामिलिट्री के जवानों के साथ कस्बा कैसरगंज का फ्लैग मार्च करके लोगों को पूरी सुरक्षा का एहसास दिलाया गया l साथ ही साथ दो ड्रोन कैमरे से पूरे कस्बे की निगरानी की गई l पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूरे कस्बे की ड्रोन के जरिए से निगरानी रखी जा रही है l अगर किसी ने भी माहौल को खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी l पुलिस सभी दंगाइयों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं l अमन चैन शांति कायम रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है l लोगों से अपील है कि भाईचारा प्यार मोहब्बत कायम रखें l
विज्ञापन
विज्ञापन