फैजानकैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज के उस्मानीया इस्लामिक स्कूल में शिक्षक अवध बिहारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। मुख्य अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के अधीक्षक डॉ एन के सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवेश चौधरी सम्मिलित हुए। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता इदरीश अहमद ने की।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि उमा प्रसाद वर्मा ने कीया। मुख्य अतिथि डॉ एन के सिंह ने अपने उदबोबोधन में बताया की छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने व आगे चल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही एक उद्देश्य होना चाहिए। छात्रों की यही उम्र है अपने भविष्य को बनाने की तथा मोबाईल का प्रयोग छात्र कम करें अनावश्यक सोशल मीडिया से दूर रहें और अपना लक्ष्य तय करें।शिक्षक अवध बिहारी ने कहा की भारत में पांच सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर ही मनाया जाता है जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग हैं पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है। क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। कवि देशराज सिंह आजाद, सोमेश सावन सीतापुर, वीरेश पाण्डेय बहराइच, अजीत कुमार मौर्य बहराइच, धर्मेंद्र मौर्य अकिंचन कैसरगंज, वीरेंद्र नाथ, रत्नेशपाल, रिंकू सिंह, आदि ने काव्य पाठ किया।अवध बिहारी ने सभी अतिथियों व कवियों तथा पत्रकार फैजान अहमद प्रबंधक ऐ डी पब्लिक स्कूल व शिक्षक सतवरन सिंह, हीरालाल राव,हीरालाल मौर्य,ईश्वर चंद्र वर्मा, सहित दर्जनों मेधावी छात्र छात्राओं को शिक्षक अवध बिहारी ने अंगवस्त्र मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनीश अहमद, अंकित वर्मा, रवि प्रकाश यादव, अबरार अहमद, मौजूद रहें।