Qutub Ansari / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 38
नानपारा/बहराइच l भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में आज भगवान बलराम जयंती के अवसर पर शिवालय बाग़ शिव मंदिर में 'विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव' विषयक चौपाल का आयोजनव किया गया । परिषद पदाधिकारीयों ने जल,जंगल, जमीन व जलवायु को मानवानुकुल बनाये रखने के लिए गांव गांव में जन जागरण महाभियान चलाये जाने की योजना बनाई और विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान से जन जन को जोड़ने का संकल्प भी दोहराया। शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए किसान परिषद प्रदेश संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि खेती किसानी में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से धरती विषाक्त होती जा रही है उत्पादित अन्न के उपयोग से हम लाइलाज बीमारियों से ग्रषित होकर परिवार एवं समाज पर बोझ बनते जा रहे है ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि हम सब लोग मिलकर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जन जागरण अभियान मे सहभाग करें तथा धरती को विषाक्त होने से बचाने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करे।समाज सेवी किसान परिषद तहसील संयोजक केशव पांडेय ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए घातक है नशा के उपयोग से हमारी नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है हम सबका दायित्व बनता है कि सामाजिक जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को नशा से होने वाले कुप्रभाव के बारे में सचेत करे और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से संवाद एवं समन्वय स्थापित करे। जिला संयोजक प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने कहा कि विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान को सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई है नशा प्रभावित इलाको में चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जाएगा ताकि नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सके।कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी डी पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। अयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए महंत शिवालय बाग़ महेन्द्र वीरेंद्रगिरी जी महाराज ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही । धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी सिख समाज नेता सरदार जसप्रीत सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन