Qutub Ansari / Tue, Dec 3, 2024 / Post views : 94

सिराज अली कादरी
कैसरगंज/बहराइच l तहसील मुख्यालय कैसरगंज स्थित हनुमान मंदिर तिराहे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज मोड तक आए दिन जाम की सिलसिला जारी रहता है l अस्पताल पर रॉन्ग वे से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों का गुजर होने से जाम की दिक्कत बनी रहती है जिससे पुलिस प्रशासन बिल्कुल पूरी तरह से मौन दिखाई दे रहा है l अगर यह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से नहीं सही किया गया तो आने वाले दिनों में गंभीर घटनाएं हो सकती है l आपातकालीन जैसी सेवाएं एंबुलेंस की गाड़ियां जाम में कई कई घंटों फंसी रहती है जिससे गंभीर मरीजों को काफी दिक्कत होती है l कैसरगंज से गुजरने वाले यात्रियों को हनुमान मंदिर तिराहा से लेकर बस स्टॉप कैसरगंज तक काफी जाम के झाम को खेलना पड़ता है l
विज्ञापन
विज्ञापन