महेश अग्रवालबहराइच ( पयागपुर )l
बहराइच स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 74वीं जनपदीय रैली प्रतियोगिता में राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी, पयागपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे जनपद के इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की थी, लेकिन राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज का दबदबा पूर्व प्रतियोगिता के दौरान बरकरार रहा।
कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाजी मारकर कॉलेज को निर्णायक बढ़त दिलाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विजेता राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य गिरजा शंकर पांडेय को शील्ड प्रदान कर टीम को आधिकारिक रूप से चैंपियन घोषित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक अनुपम जायसवाल ने किया था। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद मौजूद रहे। इस जीत से कॉलेज के साथ-साथ पूरे पयागपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पयागपुर के मंगल शर्मा आशीष पांडे अखिलेश मिश्रा श्याम जी एवं विनोद चौरसिया ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।