Qutub Ansari / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 99
कैसरगंज/बहराइच l आगामी पर्व ईद उल फितर के मद्देनजर कोतवाली परिसर कैसरगंज में शांत समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे आई ए एस आलोक प्रसाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कैसरगंज ने लोगों से अपील की की सभी लोग भाईचारे प्यार मोहब्बत के साथ आगामी पर्व ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ मनाए l गंगा जमुनी तहजीब को मद्देनजर रखते हुए सभी लोग एक दूसरे से कतई भेदभाव ना करें l सभी लोग आपस में मिलजुल कर ईद का त्यौहार मनाए, कहीं पर अप्रिय घटना होने पर तत्काल प्रभाव से हमें और पुलिस को तत्काल सूचित करें l माहौल को खराब करने वालों और दंगाइयों पर पुलिस की व प्रशासन की पैनी नजर है l पीस मीटिंग के मौके पर मौलाना खालिद, बकाउल्लाह, सोनू नगर पंचायत अध्यक्ष कैसरगंज, कौशलेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान कैसरगंज एवं कैसरगंज क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक मौजूद है l
विज्ञापन
विज्ञापन