अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
जरवल पुलिस चौकी पर बकरा ईद को लेकर थानाध्यक्ष जरवल रोड की अध्यक्षता में बैठक की गई। अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी समुदाय का त्योहार क्यो न हो सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिये l चन्द रोज बाद बकरा ईद का त्योहार आने वाला है। कुर्बानी उसी जानवर की करे जिसकी इजाजत सरकार देती है। कुर्बानी के कितने हाता है की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि शांति पूर्वक बकरीद का त्योहार मनाए तो ही बेहतर होगा। कुर्बानी के लिये बैठक मे भाग ले रहे कुछ साम्भ्रांत लोगो के जिम्मे जिम्मेदारी भी दी। अन्त मे जरवल चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने मीटिंग में भाग ले रहे लोगो का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे।