फैजानफखरपुर/बहराइच l शनिवार को थाना परिसर में होली पर्व व रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम अलोक कुमार विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता एसओ राजेश शुक्ल ने किया l उन्होने बैठक में होली स्थल को लेकर विवाद समंबंधित जानकारी लिया छिटपुट शिकायत पर उसके निस्तारण के लिए अश्वासन दिया l एसओ ने कहा कि शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त की बात कही। एसओ ने बैठक मे मौजूद जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की बात कही।
एसडीएम आलोक प्रसाद ने कहा कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग करके खुशी मानते हैं। त्यौहार में कोई नई परंपरा ना डालें और सभी एक साथ मिलकर त्यौहार मनाएं। ऐसा पहली बार नहीं है की होली व जुमा एक ही दिन न पड़ा हो ऐसा कई बार हुआ है जिस तरह से आप लोग हमेशा भाईचारा का संदेश देते आए हैं l ऐसा इस बार भी भाईचारे के साथ होली का पर्व व जुमा की नमाज अदा करें। बिना अनुमति के किसी के ऊपर कोई रंग न लगाए। एसओ ने कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई
हुडदंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा विना सहमति के कोई किसी को रंग ना लगायें। उन्होंने कहा कि जिस गांव से शिकायत मिली है वहां पर पुलिस प्रशासन भेज कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा इस मौके पर कृष्णानन्द शुक्ल, प्रदीप पांडे, राकेश सिंह, सतीश शुक्ल, मुन्नवर खां, प्रमुख प्रतिनिधी रणवीर सिंह मुन्ना, पटेल राय, विकास यादव मौजूद रहे।