शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l ईद मिलाद उन नबी 12 रबी उल अव्वल एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर कोतवाली नानपारा परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम अश्वनी पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रदुम्न कुमार सिंह ने कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मोइनुद्दीन कादरी महामंत्री अख्तर हुसैन जाफरी कोषाध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू को निर्देशित किया कि कोई नया कार्य नहीं होगा l जहां पहले सजावट होती थी वहीं पर सजावट होगी और जुलूस का रास्ता परंपरागत रहेगा। बिजली विभाग के संबंध अवर अभियंता से कहा कि बिजली के सभी ढीले तारों को सही करें पर्याप्त बिजली दें। कमेटी के लोगों ने कहा कि इमामगंज चौराहे से बाईपास तक नई रोड बन रही है उसे साफ सफाई करा दे। कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक परंपरागत त्योहार संपन्न कराने में सहयोग करें । गणेश प्रतिमा से संबंधित लोगों से कोतवाल ने कहा यदि कोई समस्या है अवगत करावे और परंपरागत शांतिपूर्वक त्यौहार मनाएं l कोई अमन जैन बिगड़ने की कोशिश करेगा कार्रवाई होगी।
एसडीएम नानपारा अश्वनी पांडे ने कहा कि 2022 में लोहे की राड के झंडे के कारण दुर्घटना हुई थी l कोई भी 10 फीट से ऊपर झंडा ना लाया जाए l झंडे में किसी प्रकार लोहे का राड नहीं होना चाहिए।
इस मौक पर गणेश प्रतिमा कमेटी की ओर से वीरेंद्र वर्मा, बंशीधर रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, छत्रपाल वर्मा, मोहम्मद अफसर, मौलाना मोइनुद्दीन, अख्तर जाफरी, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहित राजू ,नगर पालिका की ओर से गंगा प्रताप सिंह, शाईद अहमद, फजल गुलाम, गरीबे, कुद्दूस, मेराज खान, पत्रकार शकील अंसारी, जयदीश श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, विनोद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव , मुस्तफा अली खान आदि मौजूद रहे।