Qutub Ansari / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 77
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड के 50 गन्ना किसानों को गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर भेजकर किसानों को गन्ने की उन्नतिशील खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी।
गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के निदेशक बी.के.शुक्ल के अनुरोध पर सहकारी गन्ना समिति जरवलरोड के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने क्षेत्र के 50 गन्ना किसानों को प्रशिक्षण के लिए 29 नवंबर को गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।
किसानों को वैज्ञानिकों की ओर से गन्ने की नवीन किस्मों के बारे में जानकारी दी जाएगी।बसंतकालीन गन्ना बुवाई, सहफसली खेती, ट्रेंच एवं रिंग पिट विधि से गन्ना बुवाई, रैटून मेनेजमेंट एवं मल्चिंग, कृषि यंन्त्रीकरण के लाभ, जल संरक्षण, ड्रिप सिंचाई के बारे में किसानों को बताया जाएगा। गन्ने के प्रमुख रोग व कीट एवं उनके नियन्त्रण के उपाय, बीज एवं भूमि उपचार के तरीके एवं उनसे लाभ, जैव उर्वरकों एवं जैव पैस्टीसाइडस के उपयोग के लाभ के की जानकारी शोध संस्थान के कृषि बैज्ञानिक किसानों को देगें।
एसटीपी व सिंगल बड विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार करने की विधि एवं किसानों को शोध प्रक्षेत्र एवं प्रयोगशाला का भी भ्रमण कराकर गन्ना बुवाई की विधियों तथा कृषि यन्त्रों के उपयोग के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन