Qutub Ansari / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 92
फखरपुर/बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे से सटा हुआ कुंडासर से हुजूरपुर मार्ग बहुत ही पतला और जर्जर था जिसमें किसानों को पारले मिल तक गन्ना ले जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था l आवागमन बाधित रहता था जिसकी समस्या देखते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार आदित्यनाथ योगी से मिलकर समस्या को अवगत कराया उत्तर प्रदेश सरकार ने कुंडासर से सिरौला घाट होते हुए हुजूरपुर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 12 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 28 करोड़ 76 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। क्षेत्र वासियों ने बड़ी खुशी का इजहार किया लखनऊ से आ रहे विधायक सुभाष त्रिपाठी का कुंडासर चौराहे पर प्रधान इटाहुआ रामू सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन की उपस्थिति में भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया गया विधायक को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर क्षेत्र वासियों ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया। विधायक पयागपुर ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंतर विकास कर रही है पयागपुर विधानसभा में चारों तरफ सड़के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण हो गई हैं पहले आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था अधिक समय लगता था लेकिन अब लोग बड़ी दूरी कम समय में तय कर लेते हैं l कुंडासर से हुजूरपुर सड़क का उत्तर प्रदेश सरकार ने चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 12 किलोमीटर लंबी सड़क की स्वीकृति प्रदान की है l सड़क चौड़ीकरण के हो जाने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आने जाने की सुविधा मिल जाएगी रोजगार व्यापार के नए दरवाजे खुलेंगे पारले मील तक किसानों को गन्ना लाने में जो दिक्कतें होती थी वह अब दूर हो जाएंगी। इस मौके पर पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रणविजय सिंह,प्रधान कुंडासर अजय सिंह,प्रधान परसेंडी रियाज अहमद, प्रधान सिदरखा दिलीप सिंह पूर्व प्रधान देवराज सिंह, प्रमोदीन, रामनिवास निषाद ,वेद सिंह, विजय भान सिंह साहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन