संतोष मिश्रानानपारा तहसील, बहराइच। विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में क्षेत्र से आए मरीजों को चिकित्सीय परीक्षण करते हुये दवायें वितरित की गई। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में बीते रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों मरीजों का इलाज किया गया एवं उन्हें दवाओं का वितरण किया गया। आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉo सुरेश गुप्ता सहित फार्मासिस्ट शमीम अहमद, वार्ड बॉय धर्मराज वर्मा, स्टाफ नर्स रेनू कुमारी, व लैब टेक्नीशियन यशवंत कुमार मौजूद रहे।