अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
लखनऊ से गोंडा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कर डिवाइडर से टकराते दाहिने तरफ विपरीत दिशा मे गहरे गड्ढे मे जाकर कई बार पलटा खाकर 20 फीट गहरे गड्ढे में चली गई l इस कार में चालक सहित चार लोग सवार थे मामूली रूप से घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार दिन में करीब 11.30 बजे लखनऊ के राजाजी पुरम निवासी अमित अग्रवाल पुत्र श्री कांत अग्रवाल एक प्राइवेट कार से गोंडा अपने मित्र के यहां जा रहे थे। लखनऊ गोंडा मार्ग जरवलरोड तूफानी चौराहे के निकट अचानक कार असंतुलित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई l तेज आवाज के साथ गड्ढे में पलटी कर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई l सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए कार में सवाल चार लोगों को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है l प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड ने बताया गाड़ी में लखनऊ राजाजीपुरम निवासी 52 वर्षीय अकरम पुत्र असगर 35 वर्षीय शिवम पुत्र अज्ञात निवासी दुबग्गा लखनऊ अमित अग्रवाल व अकरम को चोटें आई है l जिनका इलाज किया जा रहा है कार का नीचे का हिस्सा डिवाइडर के टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।