Qutub Ansari / Thu, Nov 7, 2024 / Post views : 91

फैजान
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर क्षेत्र के सानिया इंटर कॉलेज भिलोरा बसंती वजीरगंज-बहराइच में बृहस्पतिवार को अध्यापक-अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई को लेकर अभिभावकों से विचार विमर्श किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मन्नान खान ने बताया कि मीटिंग में अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने में गहरी रुचि दिखायी तथा अध्यापकों से मिलकर आगे की भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मन्नान खान ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा की अध्यापक,अभिभावक तथा विद्यार्थी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के तीन प्रमुख ध्रुव हैं तथा बच्चों के विकास में तीनो की सक्रियता बहुत जरूरी है। मन्नान खान ने कहा की यह प्रसन्नता का विषय है कि आपने इतनी बड़ी संख्या में आकर बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी जागरुकता का परिचय दिया।अभिभावक अमानत अली ने कहा की ऐसे आयोजनो से बच्चों के प्रति अभिभावकों की लापरवाही कम होती है और बच्चों के साथ साथ अभिभावक मे भी जागरूकता आती है। मो जीशान ने कहा की कालेज का ऐ पहल सराहनीय है इससे बच्चों की मानसिक विकास के साथ साथ पढ़ाई मे रूचि बढ़ेगी।विद्यालय के संस्थापक मोo फारूक खान वा प्रबंधक सलमान खान व समस्त शिक्षकों ने सभी अभिभावकों का विद्यालय परिसर में अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन