Qutub Ansari / Mon, Sep 30, 2024 / Post views : 47
बहराइच। परशुराम सेवा संस्थान की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान पंकज मिश्रा को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष फखरपुर चुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों, नौजवानों और कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
गठन के दौरान अंजनी बाजपेई यजु ,आदर्श कुमार पाठक, बलराम तिवारी, नीरज अवस्थी, विश्वनाथ मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष भानु पांडे और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न हुआ।
पंकज मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा जताई। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में पंकज मिश्रा ने अपने चयन पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह परशुराम सेवा संस्थान की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन