Qutub Ansari / Sun, Nov 3, 2024 / Post views : 100

नानपारा तहसील/बहराइच। दीपावली भैया दूज जैसे आसन्न त्यौहारों को लेकर जहां बहराइच पुलिस पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है वही क्षेत्र में अमन चैन, शांति एवं क़ानून व्यवस्था को लेकर पीएसी के जवान भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में सीमावर्ती थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बाबागंज मे थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को बाबागंज चौकी प्रभारी राम गोविंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने कस्बा के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान जहां पुलिस जवानों द्वारा लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया वहीं पर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। इस दौरान बाबागंज पुलिस चौकी के आरक्षी भरत यादव, सुनील यादव, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन