शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l नानपारा के नवागत प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने कोतवाली में नानपारा में पत्रकारों से एक शिष्टाचार मुलाकात की l इस मौके पर ट्रेनी सीo ओ नानपारा पूजा यादव मौजूद रही।
पत्रकारों से परिचय के बाद फीडबैक लिया गया और सहयोग की अपेक्षा की गई।
नवागत कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में दैनिक भास्कर से कहा अपराध पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता है। अपराधी बक्से नहीं जाएंगे अपराधियों की जगह जेल में होगी गोकशी, जुआ, इसमेंक,सट्टा बाजारी, नशीली वस्तुओं के कारोबार पर लगाम लगाया जाएगा ।
कोतवाल ने कहा पीड़ित व्यक्ति के लिए उनके द्वार खुले हैं l कोई भी पीड़ित व्यक्ति उनसे सीधे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है अथवा फ़ोन कर के बता सकता है समाधान किया जाएगा।