श्याम दद्दन श्रीवास्तव पयागपुर/बहराइच l ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर के परिसर में कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों से बाल वाटिका के तीन तीन तथा संबंधित विद्यालय के कक्षा 1एवं 2 से एक एक निपुण बच्चों, संबंधित आंगनबाड़ी सहायिका, एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक की संयुक्त कार्यशाला,, हमारे आंगन हमारे बच्चे,, के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतुल कुमार त्रिपाठी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर माफी द्वारा की गई। कार्यशाला में माता उन्मुखीकरण, बाल मेला तथा विद्या प्रवेश कार्यक्रम पर एआरपी पवन कुमार शुक्ला, राजेश कुमार मिश्र,दिलीप कुमार त्रिपाठी, नोडल शिक्षक,हरीराम, तथा बृजेश कुमार तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ पयागपुर द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए, कार्यक्रम का संचालन गोपाल शुक्ला मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पयागपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक सुनील त्रिपाठी, प्रभुदयाल मिश्र, अंकित रस्तोगी, रोहित शुक्ला, पंकज तिवारी, राजेंद्र शर्मा, राज कुमार पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, आदि शिक्षकों ने बच्चो के उत्साह बर्धन हेतु सभी प्रतिभागी बच्चो को स्कूल बैग पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया गया।