Qutub Ansari / Fri, Sep 13, 2024 / Post views : 85
जरवल/बहराइच। कैसरगंज के ग्राम पंचायत कुडौनी में सरकारी राशन की दुकान की चयन प्रक्रिया तीसरी बार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। 289 मत पाकर शबीना ग्राम पंचायत की कोटेदार चुनी गयी। कोटे के चयन प्रक्रिया को देखते हुए पंचायत भवन पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
कैसरगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुडौनी में बुधवार को सरकारी राशन की दुकान के चयन को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चुनाव होना था। चुनाव के लिए शबीना और इसरत जहां ने अपना आवेदन चुनाव अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया।
तहसीलदार/मजिस्ट्रेट अजय राज पाण्डेय,ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण मोहन त्रिपाठी, नोडल अधिकारी स्वामी दीन चौधरी की उपस्थिति में भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुए चुनाव में शबीना को 289 लोगों तथा इसरत जहां को 280 लोगों ने अपना समर्थन दिया। 9 मतों के अन्तर से शबीना ग्राम पंचायत कुडौनी की कोटेदार चुनी गयी। चुनाव के दौरान क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ने पंचायत भवन पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपद्रवियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी। पंचायत भवन पर बडी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान मेराज अहमद उर्फ रुकसान, मोहम्मद सिराज, सैफुद्दीन, मुहीब अहमद, डा.गौसुल आजम सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन