अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
नगर पंचायत जरवल के अग्रवाल मोहल्ले में स्थित नारायण दास मंदिर में फागुन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।उक्त धार्मिक महोत्सव में महिलाओं के साथ पुरुषों की टोली ने फिल्मी भजनों धुनो पर अबीर गुलाल तो उड़ाया ही फूलों की होली खेली। होली महोत्सव में बाबा का श्रृंगार फूलों की होली छप्पम भोग व भजन संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भजन सम्राट कुमार आदर्श तथा कुमारी दीपिका के फिल्मी गीतों पर गाया गया l भजन पर पूरी रात श्याम प्रेमीयो ने खूब ठुमका भी लगाए। भजन गायिका व गायक द्वारा गाया गया भजन"क्यों घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है" के अलावा "भक्तों के संग खेली होली खाटू श्याम" "मेरो खोए गयो बाजूबंद खाटू नगरी में" देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ" "तेरा तो श्याम"आदि भजनों पर श्याम भक्त झूमने पर विवस दिखाई दिए।इस आयोजन में मंदिर के प्रबंधक सचिन घर गर्ग अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल कोषाध्यक्ष परमेश अग्रवाल के अलावा प्रमोद कसॉधन महिमा अग्रवाल आशा अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल लक्ष्मी सोनी बिंदु अग्रवाल मंजू सोनी अलका अग्रवाल खुशी अग्रवाल भारती गुप्ता निधि अग्रवाल सानिया शालिनी अग्रवाल आदि श्याम प्रेमी हजारो की संख्या मे नर नारी मौजूद रहे।