कृष्णा पांडेमिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचयात चहलवा शिव भक्तो द्वारा विभिन्न स्थानो पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह ही चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज से जल भरकर चहलवा के विभिन्न स्थानो पर जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रीतम निषाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चहलवा, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाजपुर बनकटी, संजय मौर्य व भक्तगण मौजूद रहे। वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत सुजौली मे पवित्र सावन महीने के चौथे सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ियों द्वारा जल भरकर शिव जी के पांच मंदिरो मे जल चढ़ाया गया। जिसके लिए जल भरने के लिए कावड़ियों का जत्था सुबह 09 बजे दुर्गा माता मंदिर टपरा बाजार सुजौली से चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के लिए रवाना हुआ है। थाना सुजौली क्षेत्र विभिन्न शिव मंदिरो मे जल चढ़ाया गया और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। घाघरा बैराज पर कावड़ियों के जल भरने के दौरान ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, अवधराम यादव, आंनद कुमार, भक्तगण व थानाध्यक्ष सुजौली हरिश सिंह व पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रही।